रांची, फरवरी 2 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। श्री श्याम मित्र मंडल का एक जत्था सोमवार को विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुआ, जहां से वे बस द्वारा खाटूधाम पहुंचेंगे। 101 श्याम भक्तों के इस जत्थे का नेतृत्व संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर अन्य भक्तों ने जयकारों के साथ उन्हें विदा किया। महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धालु खाटूधाम स्थित मंडल के विश्राम भवन में रुकेंगे और दर्शन के बाद राजस्थान के अन्य प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा करेंगे। इस जत्थे में श्रवण ढंढ़ानियां, श्याम सुंदर शर्मा, स्नेह पोद्दार, रतन शर्मा, राकेश टिबड़ेवाल, राजीव केडिया, अन्नपूर्णा सरावगी, प्रताप मोदी, बालकिशन अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, अमित झुनझुनवाला, उत्कर्ष लोहिया, सरिता अग्रवाल, शोभा अग्रवाल और मनोज खेतावत समेत कई अन्य भक्त शामिल ...