हापुड़, मई 11 -- लखदातार मित्र मंडल हापुड़ के तत्वावधान में शुक्रवार रात्रि एसएसवी इंटर कॉलेज में श्री श्याम प्रभु खाटू वालों का चतुर्थ श्री श्याम महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल के भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। श्री श्याम महोत्सव की भव्य निशान यात्रा गुरूवार देर शाम निकाली गई। निशान यात्रा खाटू श्याम मंदिर पाटिया मंडी हापुड़ से प्रारंभ होकर चंडी रोड, रेलवे रोड से होकर गोपाल वाटिका पर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद एसएसवी इंटर कॉलेज में श्री श्याम महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें चंडीगढ़ से पहुंचे प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने भजन सुनाए। उनके भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम स्थल तालियां से गूंज उठा। विरेंद्र सितारा, अमित भोला एवं प्रफुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.