रामगढ़, मार्च 10 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। स्थानीय श्री श्याम मंदिर के प्रांगण में सोमवार को फागुन एकादशी के अवसर पर फागुन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा श्रीश्याम के जयघोष के साथ मुख्य यजमान राजीव चमडिया सपरिवार ने श्रीगणेश पूजन सहित अन्य देवी-देवताओं का पूजन किया। इससे पूर्व दीप जलाया। धार्मिक अनुष्ठान मंदिर के प्रधान पुजारी ने संपन्न करवाया। कार्यक्रम संयोजक विष्णु पोद्दार ने महोत्सव का नेतृत्व किया। श्रीश्याम चौरासी का पाठ रामगढ़ के भजन गायक कमल बगड़िया, ध्रुव सिंह, मनोज शर्मा, विष्णु शर्मा, सांवर कुमार अग्रवाल एवं उपस्थित श्री श्याम भक्तों ने सामूहिक रूप से किया। पांच देवों का सुमिरन कर बाबा श्याम के भक्ति गीतों को प्रस्तुत किया। पूरा दरबार बाबा की जय कारों से गूंज उठा। भक्त ज्योति एवं बाबा के दरबार का दर्शन कर आनंदित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.