सुल्तानपुर, फरवरी 22 -- सुलतानपुर । श्रीश्याम प्रभु खाटू वाले के 25 वें श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव खुर्शीद क्लब में नाथ नगरी बरेली की अंजली द्विवेदी और संतोष ब्यास के मधुर भजनों पर भक्त झूम उठे। श्री श्याम सत्संग मंडल सुल्तानपुर के तत्वाधान में आयोजित रजत जयंती फाल्गुन महोत्सव शनिवार की रात श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के नाम रही। इस वर्ष बाहर से आए हुए कलाकारों द्वारा सजाए गए भव्य दरबार में बैठे खाटू नरेश की नयनाभिराम छवि को एक टक निहारते हुए श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर दर्शन एवं पूजन किया। कार्यक्रम का प्रारंभ मंडल के वरिष्ठ सदस्य अशोक अग्रवाल एवं अशोक मुरारका सपत्नीक द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन कर ज्योत प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात मंच संचालक राजवीर श्रीवास्तव ने गणेश वंदना और हनुमत वंदना की प्रस्तुति दी। मंडल के सदस्य म...