रांची, जनवरी 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। दुर्गा बाड़ी स्थित श्याम हवेली में श्री श्याम परिवार के तत्वावधान में शुक्रवार से तीन दिवसीय श्री श्याम निशान महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन आचार्यों एवं पंडितों के सानिध्य में विधि-विधान से हवन, निशान पूजन और सभी देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। श्री श्याम परिवार के अध्यक्ष श्रवण जालान एवं नेहा जालान ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा-अर्चना की। इस दौरान गणेश जी, हनुमान जी, खाटू वाले श्याम प्रभु और श्री राणी सती दादी की विशेष आराधना की गई। कार्यक्रम में मंत्री मंटू जालान, संयोजक पवन लोहिया, मीरा सराओगी, जयदीप राज, कमल जालान, निरंजन लाल तोदी सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। भव्य निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी प्रचार संयोजक अमित चौधरी ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दि...