लातेहार, जनवरी 8 -- लातेहार,प्रतिनिधि। शहर के बाजारटांड़ में प्राचीन शिव मंदिर परिसर में अवस्थित श्री शिव शनि देव मंदिर के छठे वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम आज नौ जनवरी को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा। इस आशय की जानकारी देते हुए मंदिर समिति के मुरली प्रसाद अग्रवाल एवं बिट्टू अग्रवाल ने बताया कि नौ जनवरी की प्रातः आठ बजे से मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए औरंगा नदी तट पहुंचेगी। यहां वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच कलशों में नदी का पवित्र जल भरा जाएगा। इसके बाद कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंचेगी। यहां कलशों की स्थापना कर वेदी पूजन और शनिपाठ किया जाएगा। संध्या में आरती की जाएगी, जबकि 10 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे से पूजन, अभिषेक और रुद्राभिषेक और हवन किया जाएगा। जबकि अपराह्न 12:00 बजे से भंडारा का उ...