सहारनपुर, जुलाई 16 -- देवबंद सिद्धपीठ श्री मंकेश्वर महादेव मंदिर में चल रही श्री महापुराण कथा के छठें दिन कथा व्यास चित्रा शुक्ला दीदी ने हनुमान जी की कथा का वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाशिव पुराण में हनुमानजी को भगवान शिव का ही एक अवतार माना गया है। मंगलवार को कथा व्यास चित्रा शुक्ला ने कहा कि विशेष रुप से सतरुद्र संहिता के अध्याय 20 खंड तीन में शिव के हनुमंत अवतार का उल्लेख किया गया है। बताया कि भगवान शिव ने भगवान राम की सहायता के लिए अंजना को अपनी शक्ति से पुत्र रुप में जन्म लेने का वरदान दिया था और स्वयं वानर रुप में हनुमान प्रकट हुए। कथा व्यास ने कहा कि यह अवतार भगवान राम की सेवा और लंका की विजयी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में लिया गया था। कहा कि शिव जी ने यह निश्चिय किया कि वह हनुमान के रुप में अवतार लेंगे जिससे भगवान र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.