हल्द्वानी, अगस्त 1 -- हल्द्वानी, संवाददाता। हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट की ओर से कठघरिया में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के सप्तम दिवस में शुक्रवार को एकादश रुद्रों की महिमा का वर्णन किया गया। कथा में भगवान शिव के अवतारों की झांकी और उनके विविध स्वरूपों के गुणों का विस्तार से वर्णन हुआ। कथा से पूर्व प्रातः गणपति पूजन और सर्वदेव पूजन सम्पन्न हुआ, जिसमें जजमान के रूप में देवकीनंदन पांडे, गीता देवी पांडे, रमेश चंद्र पांडे, शोभा देवी पांडे, मनोज जोशी और रेखा जोशी उपस्थित रहे। पूजा का संचालन हेम सत्यबली, मयंक उपाध्याय और रूपेश जोशी ने किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष ममता रूवाली, कोषाध्यक्ष हेम पंत, हर्ष वर्द्धन पांडे, प्रकाश जोशी, डॉ. नीरज वाष्णेय, पारस रूवाली, भरत गुणवंत, तन्मय गुणवंत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.