बिहारशरीफ, मई 2 -- श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ से भक्तिमय हुआ माहौल सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के बड़ी घरियारी गांव में श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को भक्तिमय माहौल रहा। देवस्नापन और नगर भ्रमण का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। वृंदावन से आए जुगल किशोर महाराज और बनारस के आचार्य अंकित पांडे ने विधि-विधान से रस्म कराई। भगवान शंकर की पालकी सजाकर पूरे गांव में भ्रमण कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञ के मुख्य आयोजक विजय प्रसाद ने बताया कि महायज्ञ की सफलता के लिए पूरा गांव एकजुट होकर जुटा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.