गिरडीह, जून 23 -- पीरटांड़। मधुबन में संचालित श्री शिखरजी स्वच्छता समिति कार्यकारिणी की बैठक समिति कार्यालय में रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक कैलाश अग्रवाल ने की। बैठक में गत बैठक की संपुष्टि के बाद समिति कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। पदाधिकारियों का कार्यकाल पूर्ण होने पर समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से समिति के पूर्व अध्यक्ष तेजनारायण महतो और सचिव भरत साहू को मनोनीत किया गया। समिति में प्रवीण जैन को संयुक्त सचिव, विनोद राम एवं संतोष जैन को उपसचिव का दायित्व दिया गया। साथ ही पुराने पदाधिकारियों को समिति में दायित्व दिया गया। समिति कार्यकारिणी सदस्य में दिलीप सिंह, संजय कोठारी एवं सुशील बेगानी को मनोनीत किया। बैठक में समिति के अध्यक्ष के सुझाव अनुसार परम संरक्षक अशोक जैन और उपायुक्त, गिरिडीह को री...