गिरडीह, मार्च 19 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। तीर्थनगरी मधुबन में होली महोत्सव का रंग उतरने का नाम नहीं ले रहा है। जैन श्रद्धालुओं की अध्यात्मिक होली के बाद अब स्थानीय संगठनों द्वारा रंग बिरंगी होली खेली जा रही है। मंगलवार को स्थानीय महिला मंडल द्वारा भव्य होली महोत्सव का आयोजन किया गया जबकि बुधवार को श्री शिखरजी स्वच्छता समिति द्वारा होली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को स्थानीय महिला संगठन द्वारा हटिया मैदान में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष मंजू गुप्ता की अध्यक्षता में सैकड़ों महिलाएं महोत्सव में शामिल हुईं। महिलाओं ने बारी बारी से एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई दी। इस दौरान महिलाओं ने जमकर आनंद उठाया। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं के लिए नास्ता खाना का भी प्रबंध किया गया था। वहीं बुधवार को मधुबन गेस्ट हाउस में श्री ...