हापुड़, जनवरी 7 -- श्री शांति स्वरुप कृषि इंटर कॉलेज हापुड़ में दो दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। जिसमें छात्रों को चरित्र निर्माण, परोपकार, कौशल विकास और आत्मनिर्भर संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिला संघटन आयुक्त श्रीप्रकाश शर्मा ने स्टूडेंट्स की शंकाओं को दूर किया। प्रधानाचार्य प्रभुदयाल जयंत ने स्काउट्स को स्वयं, समाज, प्रकृति और देश की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के स्काउट प्रभारी एवं जिला सचिव श्रीकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान 30 स्काउट्स को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। प्रशिक्षक श्रीप्रकाश शर्मा का सम्मानित पत्र प्रदान करते हुए अभिनन्दन किया गया है। इस दौरान देवमणि सिंह, प्रतीक कुमार गुप्ता और रामकुमार सागर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...