आदित्यपुर, मार्च 25 -- आदित्यपुर। श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) के द्वारा खासमहल स्थित सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 35 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। वहीं, पहली बार रक्तदान करने वालों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मंडली के संरक्षक सह संस्थापक देवव्रत घोष, उपाध्यक्ष पंकज कुमार रामा, सुंदरनगर शाखा प्रमुख सुनील पासरीजा, मिलन बेरा, धीरेन महतो, पार्थों घोष, सत्यन घोष, विश्वजीत प्रमाणिक, दुष्यंत प्रधान, मंटू सिंह मोदक, शेखर शर्मा, अमित कुमार, मिलन बेरा, मिलन कांति संतरा, रंगीला, छोटेलाल महतो, सुब्रतो घोष, अमित सिंह उपस्थित थे। मंडली का अगला रक्तदान शिविर आगामी 20 अप्रैल को सदर अस्पताल, सरायकेला के परिसर में आयोजित किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.