लातेहार, फरवरी 8 -- लातेहार प्रतिनिधि। शहर के प्रतिष्ठित श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के 31 वें वर्षगांठ का तीन दिवसीय कार्यक्रम आठ फरवरी से शुरू होगा। श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के सचिव आशीष टैगोर व सह सचिव रंजीत कुमार ने बताया कि आठ फरवरी को कलश यात्रा के साथ मंदिर का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम प्रारंभ होगा। नौ फरवरी को दुर्गा सप्तशति का पाठ किया जायेगा। दस फरवरी को नौ कन्या पूजन के बाद अपराह्न 12.30 बजे से 4.30 बजे तक भंडारा का आयोजन किया जायेगा, जबकि इसी दिन रात्रि नौ बजे से भगवती जागरण का आयोजन किया जायेगा। अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए संरक्षक अभिनंदन प्रसाद, विनोद कुमार साहू, अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता उर्फ भोला, उपाध्यक्ष शशिभूषण पांडेय, कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, बद्री प्रसाद, सचिव आशीष टैगोर, सह सचिव रंजीत कुमार व रविंद्र प्रजापति सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.