अररिया, फरवरी 22 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के सिमराहा थानाक्षेत्र में औराही हिंगना हाट में आयोजित सात दिवसीय महाविष्णु विराट यज्ञ को लेकर रविवार को महिलाओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। उक्त कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर बांध टोला,शंकरपुर, रेणुगंव, टिहला टोला होते हुए रानी पोखर पहुंची, जहां महिलाओं ने कलश में जल भर कर धमदाहा,परमानंदपुर मालिटोला, होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। यज्ञ का शुभारंभ सोमवार से जारी होगा,जो आगामी 28 फरवरी को समाप्त होगा। कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंचते ही विष्णु भगवान एवं श्रीराम के जयकारों से यज्ञ स्थल पूरी तरह से गुंजायमान हो गया। कलश यात्रा में शामिल हजारों कि संख्या में शामिल श्रद्धालुओं ने लगभग आठ किलोमीटर का लंबी दूरी सफर तय कर यज्ञ स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा के दौरान विधि व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.