भागलपुर, फरवरी 10 -- पीरपैंती। प्रखंड के लकड़ाकोल के शीतला स्थान परिसर में श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को धूमधाम से पूजा पाठ के साथ ध्वजारोपण किया गया। जिसका नेतृत्व अयोध्या के यज्ञाधीश डॉ आशुतोष तिवारी द्वारा किया गया। ध्वजारोपण अयोध्या के ही पंच विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से किया गया। यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष कृष्णा यादव, राम दुलार यादव, अमित यादव, लालू यादव, अशोक यादव, गोपाल यादव, भरत यादव, कमलदेव, जयप्रकाश यादव, लक्ष्मण यादव, रितेश आदि दर्जनों श्रद्धालु थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...