मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- साहेबगंज। थाना रोड स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में 11 दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर बैठक हुई। इसमें आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें मनीष कुमार को अध्यक्ष, दीनानाथ प्रसाद को उपाध्यक्ष, कन्हैया चौधरी को सचिव तथा ललित कुमार, सुमेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। दीनानाथ प्रसाद ने बताया कि 22 मार्च को कलश यात्रा निकाली जाएगी। आचार्य निशांत कुमार द्वारा पंचांग पूजन और मंडप प्रवेश कराया जाएगा। वहीं, कथावाचक श्री प्रियाशरण जी भक्तमाली श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे। पुजारी सुदामा दास ने बताया कि 31 मार्च को यज्ञ का समापन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.