फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में श्री रामनवमी का पर्व बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अधिपति जगतगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने भगवान श्री रामचंद्र जी का सविधि अभिषेक किया और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि श्रीराम हमारे भारत के प्राण हैं। उनके उच्च आदर्श हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। श्री राम ने जो करके दिखाया वह मनुष्य के लिए आदर्श स्थिति है। वह एक पुत्र, पिता, पति और राजा के रूप में ऊंचे आदर्श प्रस्तुत करके गए हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में स्वीकार करने का प्रण लें यही उनके प्रति हमारी सच्ची भक्ति और आस्था होगी। उन्होंने हजारों भक्तों को प्रसाद प्रदान किया। इससे पूर्व आज आश्रम की अधिष्ठाता वैकुंठवासी स्वाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.