हरिद्वार, सितम्बर 17 -- श्यामपुर। आईआईटी अंतर्राष्ट्रीय विद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित सीबीएसई गर्ल्स नेशनल हॉकी टूर्नामेंट में श्रीराम विद्या मंदिर श्यामपुर की बालिकाओं ने अंडर-19 वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल, दिल्ली को 8-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में लिटल एंजेल पब्लिक स्कूल, सोनीपत से 0-1 से हारकर उपविजेता बनी। कोच बलविंदर सिंह ने खिलाड़ियों की अनुशासित और टेक्टिकल खेल की सराहना की। कप्तान आरती, मिडफील्ड जान्हवी शरण, गोलकीपर तनिष्का और बैक सानिया का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। टीम की अन्य खिलाड़ी आश्मी, नंदिनी, साक्षी, शिवानी, काजल, संध्या, इशिका, निहारिका और पूजा शरण ने भी बेहतरीन खेल दिखाया। स्कूल प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.