बिजनौर, अप्रैल 6 -- नजीबाबाद। शांतिकुज जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद में राम नवमी के पावन पर्व पर श्रीराम चरित मानस का अखंड पाठ किया गया। गायत्री साधकों ने 24 लाख गायत्री महामंत्र अनुष्ठान की पूर्णाहुतियां, कन्या पूजन किया। गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद में श्रीराम नवमी पर्व पर गायत्री साधकों ने 24 लाख गायत्री महामंत्र अनुष्ठान की पूर्णाहुति, कन्या पूजन किया। इस मौके पर श्रीराम चरित मानस का अखण्ड पाठ किया गया। व्यवस्थापक डॉ दीपक कुमार ने कहा कि श्रीरामचरितमानस में साल काण्ड हैं। बालकाण्ड, अयोध्या काण्ड, अरण्य काण्ड, किष्किन्धा काण्ड, सुन्दर काण्ड, लंकाकाण्ड, उत्तर काण्ड। मर्यादा की पराकाष्ठा का नाम राम है। शांति कुंज ज्योति शक्ति कलश के समक्ष गायत्री शक्ति पीठ नजीबाबाद से सम्बद्ध 100 परिवारो ने सामुहिक गायत्री मंत्र जप अनुष्ठान सम्प...