छपरा, फरवरी 21 -- छपरा, एक संवाददाता । शहर के प्रसिद्ध श्री राम जनकी मंदिर में भगवान भोलेनाथ का तिलक समारोह शनिवार को भव्य रूप से संपन्न होगा। इसको लेकर नगरवासियों में उत्साह है। राम जनकी मंदिर के व्यवस्थापक सूरज प्रकाश ने बताया कि इस वर्ष तिलक समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। स्थानीय कलाकार भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसमें भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन कथा को जीवंत किया जायेगा। 22 फरवरी को महादेव का तिलक समारोह,24 फरवरी को भगवान शिव का मटकोड़ (हल्दी) समारोह होगा।जिसमें शिवजी की मूर्ति को हल्दी और चंदन से अभिषेक किया जाएगा। 25 फरवरी को मेहंदी उत्सव होगा जिसमें शिव विवाह के पारंपरिक गीत और नृत्य होंगे। वही 26 फरवरी को भगवान शिव की भव्य बारात नगर में भ्रमण करेगा। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु श...