मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 3 -- प्राचीन रामलीला के 125 वर्ष पूर्ण होने पर भगवान श्री राम का राज्याभिषेक बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। शुक्रवार की श्याम भगवान श्री राम के नगर आगमन पर बैंड बाजे और डीजे के साथ नगर वासियों ने राज्याभिषेक को भव्य रूप दिया। कार्यक्रम की शुभारभ पूर्व नगर पंचायत चैयरमेन प्रवेंद्र भड़ाना ने नारियल फोड़कर किया। रावण के वध के बाद भगवान श्री राम जैसे ही अपने नगर में पहुंचते हैं तो सभी नगर वासी ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत करते हैं। नगर में कई स्थानों पर नगर वासियों ने अपने घर के बाहर पांच दीपक जलाकर भगवान श्री राम की वापसी को भव्य रूप से मनाया। नगर में कई जगह भगवान श्री राम, लक्ष्मण और सीता पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान समिति के उमाशंकर शर्मा, सोनी गुर्जर, अमित शर्मा, प्रमोद कुमार, संरक्षक गोपाल सैनी, वेद प्रकाश सैनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.