सहारनपुर, फरवरी 19 -- राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में श्री रामकृष्ण परमहंस जन्मोत्सव श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस मौके पर अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा श्री राम कृष्ण परमहंस सनातन धर्म के जागृत संत हैं। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित श्री रामकृष्ण जन्मोत्सव अवसर पर श्री रामकृष्ण परमहंस की प्रतिमा का महा अभिषेक विष्णु सहस्त्रनाम पाठ के साथ किया गया। इसके पश्चात उन्हें वस्त्र अर्पण कर माल्यार्पण किया गया। भंडारे से पूर्व गुरुदेव श्री रामकृष्ण परमहंस को भोग लगाया गया और आरती उतारी गई। मंदिर अधिष्ठाता स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा स्वामी रामकृष्ण परमहंस ऐसे जागृत संत थे, जिन्होंने मां काली की प्रतिमा को सजीव रूप में जागृत किया, जो उनसे बातें किया करती थी और उनके हाथ से भोग प्रसाद ...