मुरादाबाद, जून 21 -- शिव मंदिर दीन दयाल नगर में श्री राम चरित मानसकथा एवं सुंदर कांड का पाठ किया गया, इसमें कथा व्यास धीर शांत दास ने कहा कि हमें राम कथा सुनने से विश्राम की प्राप्ति होगी। उन्होंने कहा कि विश्राम प्रदान करना ही मानस का परंपरागत सत्य है। कथा व्यास ने कहा कि मनुष्य विश्राम के लिए पलंग चाहता है। इससे उसके शरीर को तो विश्राम मिलता है। मगर मन उछल कूद ही मनाते रहना चाहता है। मन शरीर से कहता है तुम थक गए हो मगर मैं अभी चलना चाहता हूं। सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। व्यवस्था में सुधा शर्मा, कनिका शर्मा, चंचल शर्मा, अर्यन शर्मा, रीता यादव, सोनाली सरोज, गीता रस्तोगी, सपना सिरोही,निखिल,पायल, दीपक रौतेला आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...