अलीगढ़, फरवरी 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददादता। महाशिवरात्रि के पावन महापर्व के शुभ अवसर पर रविवार को आगरा रोड स्थित श्री राम एनक्लेव में शेखर सर्राफ ग्रुप के प्रबंध निदेशक इं. सुमित सर्राफ द्वारा भव्य शिवलिंग आकृति के महाकालेश्वर मंदिर की स्थापना की गई। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल भगवान शिव परिवार की समस्त मूर्तियों एवं शिवलिंग के पवित्र स्नान से हुआ। तत्पश्चात हवन-पूजन एवं वैदिक अनुष्ठानों के साथ भव्य प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न कराई गई। सम्पूर्ण परिसर 'हर हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक इं० सुमित सर्राफ ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, आत्मशक्ति और सकारात्मक परिवर्तन क...