पीलीभीत, सितम्बर 29 -- रामलीला मैदान में विभीषण शरणागति, सेतुबंध रामेश्वर स्थापना, अंगद रावण संवाद लीला का सजीव मनमोहक मंचन किया गया। वृंदावन के कलाकारों द्वारा देर रात तक रामलीला के उपरांत रासलीला का भव्य मंचन किया गया। यजमान खाद्यान्न आढ़ती संघ के पूर्व अध्यक्ष विजयपाल सिंह, वर्तमान महामंत्री कृष्ण पाल गंगवार, कोषाध्यक्ष अमन गंगवार समेत पदाधिकारी एवं सदस्यों ने ठाकुर जी और राधा रानी की भोग आरती की। लीला मंचन में विभीषण अपने भ्राता रावण को समझाते हुए कहते हैं कि आप सीता को प्रभु राम को लौटा दें। यही नीति है। तब रावण विभीषण को लात मारकर लंका से निकल देता है। इस पर विभीषण अपने सचिवों को लेकर प्रभु राम से आ मिले। प्रभु राम ने उनका स्वागत कर राज्याभिषेक किया। सभी भक्त प्रभु राम की जय जयकार करने लगे। तब प्रभु राम को विभीषण ने समझाया हे कृपासि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.