शामली, अप्रैल 6 -- श्री राम नवमी के अवसर पर डीएम और एसपी ने कैराना स्थित बनखंडी महादेव मंदिर में पहुंचकर प्रभु श्री राम की पूजा अर्चना की तथा कन्याओं का पूजन भी किया गया। श्री रामनवमी के अवसर पर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम बनखंडी महादेव मंदिर पहुंचे। यहां पर पंडित दिवाकर शास्त्री और स्वराज शर्मा ने पूजा अर्चना कराई। इसके बाद महा आरती और प्रभु श्री राम को भोग लगाया गया। बाद में दोनों अधिकारियों ने 16 कन्याओं के चरण धोए और उन्हें मस्तक पर तिलक लगाकर चुनरी ओढ़ाई। इसके अलावा कन्याओं को फलों की टोकरिया और रुपये भेंट किए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार, एसडीएम स्वप्निल यादव, सीओ श्याम सिंह, कोतवाली प्रभारी विजेंद्र सिंह रावत के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.