कानपुर, नवम्बर 26 -- कानपुर। श्री रामलीला महोत्सव आयोजन समिति ने श्री राम कथा शुरू होने से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में मातृशक्ति अपने सिर पर कलश लिए चल रही थीं। बड़ी संख्या में राम भक्त नाचते गाते ढोल नगाड़े के साथ जरौली क्षेत्र में निकले। श्री राम के उद्घोष के साथ कलश यात्रा त्रिवेणी प्रांगण पहुंची। संत श्री भारत शरण महाराज एवं कानपुर प्रांत के संघ चालक श्री राम जी का मार्गदर्शन एवं पाथेय प्राप्त हुआ। जिला अध्यक्ष भाजपा पटेल रामदेव शुक्ल, पार्षद अभय शुक्ला, संतोष साहू, मुनेश वाजपेई, राजेश शुक्ला, अनिल शुक्ला, सोनू शुक्ला, राजेश शुक्ला, राजेश तिवारी, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...