इटावा औरैया, नवम्बर 8 -- भरथना। श्री राधे राधे सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से विशाल भंडारे की तैयारियों को लेकर समिति के सभी सदस्य शनिवार को भंडारा स्थल श्रीजी महल, बरसाना मथुरा के लिए रवाना हो गए। वहां रविवार को भंडारा का आयोजन है। ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बरसाना धाम में श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भरथना क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेंगे। ट्रस्ट का उद्देश्य है कि श्री राधे नाम की सेवा और प्रसाद वितरण के माध्यम से प्रेम और भक्ति का संदेश समाज में फैलाया जाए। रवाना होने से पहले सभी सदस्यों ने भरथना स्थित ट्रस्ट कार्यालय पर सामूहिक रूप से राधे-कृष्ण का नाम संकीर्तन किया और भंडारे के सफल आयोजन की कामना की। बरसाना पहुंचकर ट्रस्ट के सदस्य भोजन प्रसादी, श्रद्धालुओं की व्यवस्था औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.