रांची, फरवरी 16 -- रांची। वरीय संवाददाता पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 194 वां कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। महाप्रसाद में 151 किलोग्राम दूध से बनी केसरिया मेवा युक्त खीर का भोग भगवान श्री राज श्याम जी लगाया गया। पुजारी अरविंद पांडे ने इसकी विधिवत पूजा और आरती की। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे लगभग पांच हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए। महाप्रसाद स्व नरेंद्र जैन तथा स्व कुसुम जैन की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र ऋषभ जैन व पुत्रवधू जिमी जैन के सौजन्य से किया गया। मंदिर परिसर में उपस्थित तीन हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद भोग का वितरण किया‌ गया। इस क्रम में मंदिर में भजन- कीर्तन का आयोजन किया गय...