देवरिया, अगस्त 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के मोहन रोड पर मोहन कोठी स्थित राणी सती दादी के मंदिर पर शनिवार को भादी मावस उत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर दोपहर बाद मंदिर में महिलाओं व पुरुषों ने दादी का मंगल पाठ किया। इससे पूर्व शुक्रवार की रात कलश स्थापना के बाद मंदिर में पूरी रात भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय रहा। पौराणिक कथाओं के अनुसार राणी सती दादी की कहानी महाभारत काल से जुड़ी हुई मानी जाती है। युद्ध के दौरान चक्रव्यूह में घिरे अभिमन्यु को वीरगति को प्राप्त हो गई तो उनकी पत्नी उत्तरा सती होने जा रही थीं। जिन्हें भगवान श्रीकृष्ण ने सती होने से रोका था। वजह थी उत्तरा उस समय गर्भवती थी और अगर ऐसा हो जाता तो यह बहुत बड़ा पाप होता। इस स्थिति में भगवान श्रीकृष्ण ने उत्तरा से कहा कि तुम कलयुग में सती रूप को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.