कोडरमा, अगस्त 19 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। श्री अग्रसेन भवन में भादी मावस्या महोत्सव को लेकर सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 20 अगस्त से 23 अगस्त तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई। पहले दिन 20 को झुमरी तिलैया में कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। 21 को मंगल पाठ का आयोजन किया जायेगा। श्री राणी सती मंदिर महाराणा प्रताप चौक के समीप मंदिर परिसर में श्री राणी सती जी महोत्सव समिति के तत्वावधान में इस मंगल पाठ में ज्योति खेमका व कविता अग्रवाल के द्वारा सस्वर मंगल पाठ किया जायेगा। 22 को संध्या में ज्योत के साथ सवा पांच घंटे का भजनों का कार्यक्रम आयोजित होगा। 23 को सुबह 4 बजे मंगला आरती के साथ पाटा पूजा , धोक पूजा का आयोजन होगा। चार दिवसीय कार्यक्रम के सफल आयोजन में मारवाड़ी युवा मंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.