धनबाद, अगस्त 8 -- झरिया, प्रतिनिधि। पवित्र सावन माह के अवसर पर झरिया के श्री राणी सती मंदिर में गुरुवार को श्री राणी सती दादी का सवा लाख फूलों से अभिषेक किया गया। इसके पूर्व पंडित मुन्ना पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना कराया। सभी को अभिषेक के लिए संकल्प कराया। इसके बाद महिलाओं ने सवा लाख जावा पुष्पों से राणी सती दादी के प्रति आस्था और श्रद्धा के साथ अभिषेक किया। अभिषेक में शामिल होने के लिए सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पहुंची थी। सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। श्री राणी सती महिला समिति की महिलाओं ने गणेश वंदना के साथ भजन कीर्तन की शुरूआत की। जब से मिली है मैया तू किस्मत बदल गई......, दादी जी आओ थारा लाड लड़ाऊंगी.......,आदि जैसे भजनों से पुरा माहौल दादीमय हो गया। इस दौरान भक्तों ने दादी जी को ...