हल्द्वानी, अक्टूबर 4 -- हल्द्वानी। श्री त्रिपुरा सुंदरी शक्तिपीठश्री बालाजी मंदिर में शनिवार को श्री यंत्र सहित सभी दश महाविद्याओं की अचल प्रतिष्ठा का समापन हुआ। मंदिर में महाभोग, महानिराजन और समष्टि भण्डारे का आयोजन किया गया। यह विशाल वैदिक धार्मिक अनुष्ठान मंदिर के व्यवस्थापक श्रीमहंत पूरन चंद्र पाठक के सान्निध्य में आयोजित किया गया। महोत्सव के दौरान अग्नि, ब्रह्मा सहित भू देवों का पूजन, तत्व होम, अचल प्रतिष्ठांग होम, पूर्णाहुति, बसोर्धारा तथा पिण्डिका होम सहित अनेक वैदिक अनुष्ठान किए गए। सभी प्रतिष्ठांग अनुष्ठानों का संपादन मुंबई से पधारे यज्ञाचार्य शांतिलाल दवे और हरिद्वार के आचार्य भुवन चंद्र पनेरू के मार्गदर्शन में काशी, मैसूर और अन्य प्रदेशों से आए 21 विद्वान वेदपाठी ब्राह्मणों ने किया। इस दौरान विधायक बंशीधर भगत, राम सिंह कैड़ा, ज...