लखनऊ, फरवरी 24 -- लखनऊ, संवाददाता। जानकीपुरम विस्तार, सेक्टर-दो में नवनिर्मित श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर में सोमवार को वैदिक मंत्रोचारण के बीच शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई। विधि विधान के साथ माता पार्वती, गणेश जी, कार्तिकेय जी और नंदी महाराज को स्थापित किया गया। इसके साथ ही श्रीराम दरबार और राधा -कृष्ण की प्रतिमा की स्थापना भी की गई। इसके बाद मुख्य यजमान उपेन्द्र सिंह व उनकी पत्नी ने हवन-पूजन किया। सुंदर कांड का पाठ शुरू हुआ। इस मौके पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान रिटायर आईएएस सदाकांत शुक्ला, जानकीपुरम विस्तार संयुक्त कल्याण महासमिति के महासचिव विनय कृष्ण पांडेय, गजेन्द्र सिंह, अंशुल, पिंकी शुक्ला, देवेश सिंह हिमांशु सिंह, अरविंद गुप्ता, विपिन शुक्ला, व्यापार मंडल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.