हापुड़, फरवरी 1 -- विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा की परीक्षा श्री माधव कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टैक्नोलॉजी हापुड़ में कराई गई। जिसमें अनेक स्टूडेंट्स ने परीक्षा में भाग लिया। केंद्रीय प्रभारी प्रो.राजकिशोर शर्मा ने बताया कि पूरे देश के 369 परीक्षा केंद्रों पर दो दिन परीक्षा का आयोजन हुआ है, जो छात्र परीक्षा में देश में सर्वाधिक अंक प्राप्त करेगा। उसे एक लाख रुपये का ईनाम दिया जायेगा। फ्लाइंग स्क्वायड में पहुंचे प्रोफेसर शिवराज सिंह गणित विभाग ने बताया कि परीक्षा में मेरठ प्रांत से 10 हजार से अधिक छात्र भाग ले रहे हैं। प्रांत सह सचिव डॉ.सचिन कुमार ने बताया कि यह परीक्षा पूरे देश में आयोजित हो रही है। मेरठ प्रांत अध्यक्ष प्रो.सुधीर पुण्डीर ने बताया कि मुजफ्फरनगर के एसडी कॉलेज से परीक्षा में 1700 से अधिक छात्र भाग लें...