रांची, नवम्बर 11 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा मेन रोड स्थित श्री महावीर मंदिर का प्रतिमा स्थापना दिवस मंगलवार को मनाया गया। सुबह में पुरोहित कृष्णा पाढी की अगुवाई में बतौर यजमान रामजन्म सोनी ने सपत्नीक विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान के साथ हनुमान जी की पूजा की। प्रतिमा का गंगाजल से स्थान कराया गया। नए वस्त्र पहनाए गए। भोग निवेदित किया गया। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। दोपहर में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। शिव परिवार की बहनों ने घंटों भजन-कीर्तन किया। शिव चर्चा हुई। शाम में महाआरती हुई। सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। शाम में प्रसाद के रूप में खीर व लड्डू का वितरण किया गया। रात में कीर्तन हुआ। आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के प्रदीप भगत, रूपेश गुप्ता, अमित जायसवाल, मोहित जायसवाल,रोशन जायसवाल, पवन गुप्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.