लातेहार, जून 3 -- चंदवा, प्रतिनिधि। मेन रोड स्थित दुबेजी गोला परिसर में श्री महावीर मंदिर का दूसरा वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक सम्पन्न हुआ। मंदिर में पंडित रविकांत दुबे के सानिध्य में विधिवत पूजन अर्चना की गई। दोपहर बाद महाभंडारा प्रसाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भंडारा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं समेत धर्मप्रेमियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके उपरांत संध्या में हरि कीर्तन व भक्ति जागरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें चंदवा समेत बाहर से आये कलाकारों ने कीर्तन मंडलियों ने हिस्सा लिया। मंदिर समिति के संजय दुबे, अजय बैध, संजीव आजाद, विकास मित्तल, उत्कर्ष दुबे, मोहनीश कुमार समेत अन्य लोग पूरी तन्मयता से वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.