रांची, अप्रैल 2 -- रांची, संवाददाता। रामनवमी महोत्सव को सफल बनाने के लिए श्री महावीर मंडल, बड़ा तालाब की ओर से बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें रांची अंतर्गत आने वाले सभी अखाड़ाधारियों के नेतृत्वकर्ता व पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इसके बाद अखाड़ाधारियों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता मंडल के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा, राम अनुज सिंह और रमेश केडिया ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...