रांची, अप्रैल 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्री महावीर मंडल केंद्रीय कमेटी की ओर से गुरुवार को रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री का अभिनंदन किया गया। मंडल के अलावा कई अखाड़ा व रामनवमी पूजा समिति के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को आवासीय कार्यालय में चुनरी एवं अंग वस्त्र भेंट किया एवं आपसी सद्भाव के बीच महारामनवमी के समापन पर जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। मंडल अध्यक्ष जयसिंह यादव ने बताया कि महोत्सव व शोभायात्रा के दौरान रांची जिला पुलिस-प्रशासन एवं नगर निगम की ओर से व्यवस्था बनाए रखने में हरसंभव योगदान दिया गया। इस मौके पर मंत्री सुभाष साहू, उपाध्यक्ष राहुल कुमार चंकी, पवन गुप्ता, सह मंत्री उदय रविदास, बलराम प्रसाद, कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, प्रचार मंत्री सुनील वर्मा, अंकेक्षक प्रेम सिंह, आलोक दूबे, सागर कुमार, प्रमोद श्रीवास्तव, राजू या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.