रांची, मार्च 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट समिति, महावीर चौक की बैठक शनिवार को हुई। इसमें बताया गया कि अभियान चलाकर प्रत्येक अखाड़ाधारियों को प्रशासनिक और अन्य सहयोग उपलब्ध कराए जाएगा। निर्णय लिया गया कि 16 अप्रैल से 16 मई तक सदस्यता अभियान चलाकर नए लोगों को जोड़ा जाएगा। महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति के नेतृत्व में रामनवमी की मुख्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। राजकिशोर सिंह, राजा सेन गुप्ता, शंकर साहू, राजू यादव, नकुल तिर्की, ननकू तिर्की, दीपक ओझा, अजय वर्मा व सदस्यों ने अपने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.