जौनपुर, जुलाई 6 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। श्री महाकाली माता मंदिर के 12वें पुनर्स्थापना दिवस पर शुक्रवार को शृंगार महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें सुबह माता के विग्रह का भव्य शृंगार किया गया। रात्रि में जागरण कार्यक्रम और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। जागरण में मधुर भजनों की धुन पर श्रोता मंत्रमुग्ध रहे। नगर के श्रीरामपुर गल्ला मंडी स्थित श्री महाकाली माता मंदिर में 12वें श्रृंगार महोत्सव पर गुरुवार को अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। शुक्रवार को पाठ समापन के बाद हवन यज्ञ आयोजित किया गया। इसमें बारिश में भीगते हुए श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति डाली। महाकाली माता की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। माता के जयकारे से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। शाम से ही विशाल भंडारा शुरू किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.