बांका, मार्च 11 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन के बनगांव स्थित श्रीमन्नारायण धाम में सोमवार की रात मर्यादा पुरुषोत्तम राम व जनक नंदिनी सीता की विवाह पूरे रस्मों रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इसके पूर्व रविवार की रात 41वें श्री सीताराम विवाह महोत्सव को लेकर हर वर्ष की तरह इस बार भी पुरुषोत्तम राम की भव्य बारात श्रीमन्न नारायण धाम से निकली। घोड़ों की लाव लश्कर व गाजे-बाजे के साथ निकली बारात रजौन बाजार तक पहुंची। बारात में श्रीराम अपने चारों भाइयों के साथ निकले थे। वृंदावन की रासलीला मंडली ने जीवंत झांकियां प्रस्तुत कर क्षेत्रवासियों को भाव विभोर कर दिया। बारात की आकर्षक छटा अत्यंत विहंगम नजारा प्रस्तुत कर रहा था। रविवार की रात रासलीला मंडली ने राम विवाह की प्रस्तुति की। विवाह के दौरान भजन कीर्तन के साथ साथ द्वार परिछावन, समधी मिलन जैसे अध...