मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- कुछ माह पूर्व स्वामी यशवीर महाराज द्वारा मीरापुर में 37 वर्षो से बन्द पड़े शिव मंदिर को जागृत किया गया था। मंदिर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य रूप से सजाया गया तथा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ यहां भगवान के दर्शन करने व प्रसाद चढ़ाने पहुँची। मीरापुर कस्बें के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मौहल्ला मुश्तर्क में कुछ माह पूर्व बघरा आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने पिछले 37 वर्षो से यहाँ बन्द पड़े 600 वर्ष पुराने प्राचीन शिव मंदिर को पूजा अर्चना के बाद जागृत किया तथा मंदिर को श्री मनकेश्वर महादेव मंदिर का नाम दिया था। मंदिर में शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर अलग ही रौनक दिखाई दी। मंदिर समिति ने श्री मनकेश्वर महादेव मंदिर को फूलों व लाइटों की झालर से दुल्हन की तरह सजाया गया था।रात्रि में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ यहां ...