अररिया, जनवरी 11 -- रानीगंज। एक संवाददाता रानीगंज के कालाबलुवा में तीन जनवरी से शुरू श्रीमद भागवत महापुराण कथा सप्ताह सत्संग ज्ञान सागर यज्ञ शनिवार को कलश यात्रा के साथ सम्पन्न हुआ। शनिवार को 1100 कन्याओं ने ठोंगा घाट से कारी कोशी नदी में कलश विसर्जन किया। कलश यात्रा में आकर्षक परिधानों में गाजे-बाजे के निकली टोली ने लोगों का मन मोह लिया। कालाबलुवा चौक से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित कारी कोशी नदी पर खीर भोग का भव्य आयोजन किया गया। कलश यात्रा की समाप्ति के बाद खीर का प्रसाद वितरण किया गया। इससे पहले वृंदावन से आये कथावाचक दिनेशानंद उपाध्यक्ष जी महाराज ने प्रवचन करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा कि हिन्दू धर्म शाश्वत धर्म है। श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन मानव जीवन को धर्म, भक्ति और ज्ञान का मार्ग दिखाता है। संसार नश्वर है और केवल भगव...