हाजीपुर, अप्रैल 9 -- गोरौल। संवाद सूत्र प्रखंड क्षेत्र के लोदीपुर पंचायत अंतर्गत चैनपुर गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में विधायक सिद्धार्थ पटेल, उपप्रमुख पार्षद धनमंती देवी, जिला पार्षद रूबी कुमारी भी ध्वजा लेकर चल रहे थे। इस कलश यात्रा में लगभग 551 कन्याएं एवं महिलाओं ने पहलेजा घाट से लाये गये, गंगाजल को मांगनपुर गांव स्थित वायानदी के तट से आचार्य रामा शंकर मिश्रा एवं महंत राम नारायन दास जी महाराज के देखरेख एवं मंत्रोच्चारण के साथ कलश में पवित्र गंगाजल भर गांजे बाजे घोड़ा के साथ कलश लिये भक्तों ने लगभग 3 किलोमीटर की दूरी तय कर यज्ञस्थल पर पहुंचे, जहां मंडप के चारों तरफ से कलश को सजाया गया। श्रीमद्भागवत कथा करने अयोध्या से पहुंचे श्री छोटे बापू जी महाराज सहित कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.