बिजनौर, सितम्बर 15 -- काकरान वाटिका में चल रही श्री मदभागवत ने चतुर्थ चरण में प्रवेश करते हुए मुख्य यजमान डॉ० मोहित शर्मा व शालिनी शर्मा परिवार ने व्यास पूजन किया। मधुर संगीत की धुन पर भगवान श्री की स्तुति के साथ आचार्य अरविंद किशोर शरण महाराज ने हिरण्यकशिपु और प्रह्लाद की कथा का वर्णन किया। भगवान नरसिंह के प्राकट्य की कथा का वर्णन वामन भगवान के सुन्दर प्राकट्य पर सुन्दर झांकी का प्रस्तुतीकरण किया गया। महाराज ने बेटियों को शिक्षित, संस्कारित और सुरक्षित रखने पर बल दिया। कृष्ण कथा सुनते हुए सभी भक्त भक्ति में लीन हो गए उन्होंने भगवान कृष्ण से सभी को सीख लेने की बात की कहा। कथा व्यव्स्था में नरेश शर्मा, पुनीत अग्रवाल ,अशोक शर्मा ,सुशील शर्मा, अनिल मेहरोत्रा राजीव दानी, रवि राज राणा ,मैत्रेय शर्म ,डॉ मोहित शर्मा ,शशि शर्मा का सहयोग रहा। ----...