आरा, नवम्बर 8 -- आरा, नि.प्र.। श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु मंदिर में शनिवार को चार दिवसीय श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू हुआ। मुनिश्री 108 विशल्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य पं विजय कुमार जैन शास्त्री हस्तिनापुर, प्रतिष्ठाचार्य पं सतेन्द्र कुमार जैन कटनी के मंगल निर्देशन में सुबह के समय में घटयात्रा निकाली गयी। बैंड-बाजे के साथ घटयात्रा चंद्रप्रभु मंदिर से निकालकर विभिन्न मार्गों से होती हुई महाजन टोली नंबर दो स्थित श्री पंचायती मंदिर में पहुंचकर जलभरी कर पुनः चंद्रप्रभु पहुंची। वहां मंडल शुद्धि, वेदी शुद्धि सौभाग्यशाली पात्रों के द्वारा किया गया। मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया कि भगवान जिनेन्द्र प्रभु का भक्तिपूर्वक जलाभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न की गई। इसके बाद ध्वजारोहरण, सकलीकरण, इ...