रांची, जुलाई 7 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर, रातू रोड का तीन दिनी वार्षिक कल्याणोत्सव 18 जुलाई से मनाया जाएगा। पहले दिन यजमान संकल्पम् और रक्षासूत्र बंधन होगा। मंदिर परिसर में 19 जुलाई को महासुदर्शन होमम् होगा। इसी दिन दोपहर तीन बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें भगवान जगतजननी महालक्ष्मी और भूदेवी के साथ पालकी पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे और भक्तों को दर्शन देंगे। मंदिर कमेटी की ओर से 20 जुलाई को श्रीभगवान का दाक्षिणात्य पद्धति से कल्याणोत्सव से संपन्न होगा। कल्याणोत्सव श्रीधाम वृंदावन के स्वामी अनिरुद्धाचार्य महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगा। तमिलनाडु के कांचीपुरम से श्री वत्स भट्टर के नेतृत्व में आए विद्वान अर्चकों का दल सभी अनुष्ठान संपन्न कराएंगे। आयोजन की तैयारी को लेकर सोमव...