रांची, फरवरी 7 -- रांची। बिरसा चौक स्थित श्री बालाजी बाबोसा मंदिर का वार्षिक उत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर दिल्ली की मंजू बाईसा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संदेश देंगी। कार्यक्रम शाम 6:30 से 8:30 बजे तक चलेगा, जिसके पश्चात महाभंडारा होगा। आयोजन को सफल बनाने में बलबीर जैन, प्रताप सिंह और मोनू नाहटा सहित अन्य सदस्य जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...